जौनपुर : “बैक आपके द्वार” के तहत बड़ौदा यूपी बैंक ने लगाया एक दिवसीय शिविर
महराजगंज।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
विकासखंड के चरियाही प्राईमरी पाठशाला द्वितीय पर बड़ौदा यूपी बैक गद्दोपुर “बैक आपके द्वार” के तहत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया। जिसमे चरियाही गॉव के दर्जन लोगो ने बैकिंग सेवा का लाभ उठाया।शिविर मे प्रधानमंत्री सुरक्षा जीवन बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा व अटल पेंशन योजना के तहत 37 लोगो ने अपना नामांकन करवाया। शिविर मे किसान क्रेडिट कार्ड ऋण पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा हुई।


















