जौनपुर : बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती

जौनपुर : बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती

# झंडा रोहण कर बच्चों में वितरण किया गया मिष्ठान

तेजीबाज़ार।
संदीप गुप्ता
तहलका 24×7
                      2 अक्टूबर का दिन आते ही सभी के मन की आंखों से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी का चेहरा दिखने लगता है और लोग बड़े ही उत्साह के साथ जयंती मनाते हैं। अधिकांश स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, राष्ट्रगान, सफाई अभियान, वृक्षारोपण कार्यक्रम जैसा आयोजन किया जाता है।
इसी कड़ी में तेजीबाज़ार क्षेत्र के जयहिंद इंटर कालेज, प्राथमिक विद्यालय दिलशादपुर, माँ दुर्गावती देवी बालिका शिक्षण संस्थान तेजीबाज़ार, प्राथमिक विद्यालय बहाउद्दीनपुर, चौखड़ा, मयनदीपुर, मितावां, सहोदरपुर, शंकरगढ़ तथा क्षेत्र स्थित सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयों व गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और राष्ट्रगान के साथ उनकी जयंती मनाई गयी।   

इन्टर कालेज के प्रधानाचार्य हरिश्चंद्र मौर्य, दुर्गावती देवी बालिका विद्यालय के प्रबंधक संदीप गुप्ता (पत्रकार), प्रधानाध्यापिका अम्बालिका गुप्ता, विद्यालय कर्मी सन्तोष, चंद्रकांत, आलोक, सुषमा शर्मा, दिलशादपुर प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संध्या सिंह, किरन सिंह, प्रधानाध्यापक हौशिला सिंह, राजकुमार सिंह, राजेश सिंह, तथा स्टॉफगण स्वेता, विक्रम, वंदना, अर्पिता श्रीवास्तव, रमेश सिंह सभी शिक्षकगणों द्वारा तिरंगा झंडा फहरा कर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ जयंती मनाई गयी।
प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया तथा कही-कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी सुंदर आयोजन किया गया, इसके तत्पश्चात उपस्थित बच्चों में मिष्ठान का वितरण किया गया। आज रविवार का दिन होने के नाते विद्यालय प्रांगण में कम से कम बच्चों की उपस्थिति देखने को मिली, वहीं कुछ सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों में गांधी जयंती मनाने का उत्साह देखने को नही मिला जबकि कितने विद्यालयों का ताला ही नहीं खुला।
Previous articleगांधी ने नैतिकता का जो बीज बोया शास्त्री उसके वृक्ष थे- ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि
Next articleजौनपुर : कर्तव्य बोध से ही समाज का विकास सम्भव- प्रो. कृष्णकांत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?