जौनपुर : भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर हुआ शुभारंभ

जौनपुर : भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर हुआ शुभारंभ

मछलीशहर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 संगठन के मानक पर खरा उतरने के लिए भाजपाइयों का प्रशिक्षण शिविर नगर के एक मैरिज हॉल में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी की प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने कहा कि भाजपा अब कार्यकर्ताओं को पार्टी के मानक पर खरा उतरने एवं संगठन को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए प्रत्येक जिले में प्रशिक्षण देने की योजना बनाई है।
भाजपा पहली ऐसी पार्टी है जो अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पूरे देश में प्रशिक्षण दे रही है। इस अवसर पर उन्होंने जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी बनने तक के इतिहास और विकास पर विस्तृत चर्चा की। कहा कि प्रशिक्षण से भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता न सिर्फ संयमित आचरण और व्यवहार करेंगे बल्कि पार्टी की नीतियों रीतियों को विधिवत समझ कर पार्टी के उत्थान के लिए आगे कार्य कर सकेंगे।
असंयमित कार्यकर्ता अपने आचरण और व्यवहार से पार्टी का भला करने की जगह नुकसान ज्यादा करता है। सपा के बारे में उदाहरण देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बारे में सर्वविदित है कि उनका आचरण और व्यवहार सत्ता आने पर असंयमित हो जाता है और जिसका परिणाम हल्ला बोल के रूप में सामने आता है लेकिन भाजपा अपने त्याग तपस्या और बलिदान के बल पर आज सत्ता के शीर्ष तक पहुंची हैं।
विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ता भी सर्वाधिक अनुशासित संयमित और प्रशिक्षित बने इसके लिए पार्टी इस तरह के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामविलास पाल ने तथा संचालन जिला महामंत्री डॉ अजय सिंह ने किया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, मनोज दुबे, मेही लाल गौतम, भैया राम पटेल, महेंद्र प्रजापति, अंकित मिश्रा, जयेश सिंह, इंदुबाला सिंह, अनुराग सिन्हा, शैलेश गिरी, शिव शंकर सेठ, शिवम पाल, मनोज सिंह, मनोज जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रबंधक के खिलाफ एंटी भू-माफिया का केस दर्ज
Next articleजौनपुर : अपने ज्ञान से बच्चों की दशा व दिशा बदले शिक्षक- बीएसए
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?