जौनपुर : भाजपा नेता अनिल मोदनवाल ने निकाली संगीतमयी तिरंगा यात्रा

जौनपुर : भाजपा नेता अनिल मोदनवाल ने निकाली संगीतमयी तिरंगा यात्रा

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                कस्बे के प्रमुख समाजसेवी और वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल मोदनवाल के नेतृत्व में शनिवार को नटौली ग्राम सभा में हर-घर तिरंगा अभियान के तहत संगीतमयी तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में सैकड़ों युवा तिरंगा झंडा लेकर चल रहे थे और देशभक्ति के नारे लगा रहे थे। इससे पहले अनिल मोदनवाल ने ग्रामीणों को तिरंगा झंडा वितरित किया और लोगों को हर घर झंडा अभियान के लिए जागरूक किया।

भाजपा नेता ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस मौके को यादगार बनाने के लिए सरकार द्वारा हर घर झंडा अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर देशवासी का कर्तव्य है कि वो अपने घरों पर तिरंगा लहराए और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को बढ़ाए। उन्होंने नगरवासियों से अपील किया गया कि सभी लोग अपने निवास स्थान, कार्यालय और दुकानों पर 12 से 15 अगस्त तक तिरंगा झंडा जरुर फहराएं। उन्होंने इस मौके पर राष्ट्रीय ध्वज को फहराने से संबंधित नियमों की जानकारी भी लोगों को दी।
Previous articleशहीद बाबू गंगा सिंह को नहीं जानती पूर्वांचल की नई पीढ़ी
Next articleजौनपुर : संसार की सबसे बड़ी पूंजी है तनावमुक्त जीवन- प्रो. अजय
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?