जौनपुर : भाजपा नेता की गाड़ी पेड़ से टकराने के बाद खाई में पलटी, पांच घायल
मुंगरा बादशाहपुर। दीपक श्रीवास्तव तहलका 24×7 मुंगरा विधान सभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रहे अजय शंकर दूबे एक हादसे मे गम्भीर रूप से घायल हो गये। वाहन मे बैठे चार अन्य घायलों को प्रयागराज के एक निजी हास्पिटल मे भर्ती कराया गया है। भाजपा नेता अजय शंकर की हालत गम्भीर बनी हुई है।
हादसा रविवार की रात 12 बजे हुआ वह अपनी फॉरच्यूनर गाड़ी से जौनपुर से अपने घर सुजानगंज आ रहे थे। सिकरारा थाना क्षेत्र के गुलजारगंज के पास ड्राईवर को नींद आ गई जिसकी वजह से वाहन शीशम के पेड़ से टकराने के बाद 10 फुट गहरे खाई मे पलट गई। गाड़ी पलटते ही कोहराम मच गया।चीख पुकार की आवाज सुनकर कुछ लोग दौड़े और वाहन का शीशा तोड़कर सभी को बाहर निकाला। हादसे मे सुजानगंज थाना क्षेत्र के प्रेम का पूरा निवासी भाजपा नेता अजय शंकर दूबे (40) गम्भीर रुप से घायल हो गये।
गाड़ी मे बैठे बीडी दूबे (42) निवासी प्रेम का पूरा सुजानगंज, पुष्कर मिश्रा (28) निवासी भुईधरा सुजानगंज, ड्राईवर मनोज सिंह (40) निवासी शखवट सुजानगंज व गनर राजकुमार (35) बुरी तरह से घायल हो गये। हादसे की सूचना मिलते ही सिकरारा पुलिस मय फोर्स मौके पर पहुंची। सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को प्रयागराज रेफर किया गया।रात 2 बजे घायलों को प्रयागराज के एक निजी हास्पिटल मे भर्ती कराया गया है जहां पर घायलों का ईलाज चल रहा है। भाजपा नेता अजय शंकर दूबे की हालत गम्भीर बताई जा रही है।