31.7 C
Delhi
Thursday, May 2, 2024

जौनपुर : भावुक माहौल में सम्मान के साथ बिदा हुए थानेदार

जौनपुर : भावुक माहौल में सम्मान के साथ बिदा हुए थानेदार

खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
                  पुलिस अधीक्षक के आदेश पर यहां से स्थानांतरित होकर जा रहे थानाध्यक्ष अश्विनी दूबे का शनिवार को विदाई समरोह आयोजित कर पूरे सम्मान के साथ माल्यार्पण कर बहुत ही भावुक क्षणो में उनकी बिदाई की गई।जाते जाते पूर्व थानाध्यक्ष ने अपने सभी अधीनस्थो व सम्मानित जनो को श्रीमद्भागवत गीता भेंट कर नये थाने का पदभार ग्रहण करने रवाना हो गये।

बता दें कि प्रभारी निरीक्षक के पद पर यहां लगभग चार माह से अपनी सेवाएं देने वाले उप निरीक्षक श्री दूबे ब्यवहार कुशल, मिलनसार ब्यक्तिव और आम जन के लिए हमेशा उपलब्ध रहने के चलते क्षेत्रीय लोगों में काफी लोकप्रिय रहे। अक्सर वे छोटे मोटे घरेलू विवादों को गीता और रामायण का उदाहरण देकर निपटाने में महारत रखते थे। इसके चलते लोग उनके करीब आ जाते थे। उनके बिदाई के अवसर पर लोगों का हृदय द्रवित हो गया। इस मौके पर कर्मकांड के प्रकांड विद्वान पंडित राम प्यारे दूबे ने प्रभु राम के वनगमन का संक्षेप में वर्णन कर माया मोह का आध्यात्मिक अर्थ समझाया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37189473
Total Visitors
1023
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान तहलका 24×7 नगर के आजमगढ़ रोड निवासी,...

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7              ...

More Articles Like This