जौनपुर : भू-माफियाओ से परेशान नरेंद्र मोदी विचार मंच के जिलाध्यक्ष बैठे आमरण अनशन पर
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
एक तरफ जहां प्रदेश की योगी सरकार भू- माफियाओं के खिलाफ अभियान चला रही है तो वहीं दूसरी तरफ जौनपुर में भू-माफिया इस कदर हावी है कि सरकारी आदेश के बाद भी बाउंड्री वाल गिरा दिया। इस संबंध में पीड़ित सौरभ द्विवेदी द्वारा जिलाधिकारी से मिलकर अपनी बात रखते हुए प्रार्धना पत्र देते हुआ कहा कि यदि उनके प्रकरण में कोई कार्रवाई नहीं होती तो वह आमरण अनशन पर कलेक्टर परिसर में बैठेगे। इसी क्रम में जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देने के बाद भी कोई कार्यवाही न होने से क्षुब्ध पीड़ित कलेक्ट्रेट परिसर में आमरण अनशन पर बैठ गए है।


















