जौनपुर : भारत विकास परिषद ने की गौमाता एव नंदी बाबा की पूजा
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
भारत विकास परिषद शाखा जौनपुर द्वारा सेवा एवं संस्कृति सप्ताह के दूसरे कार्यक्रम में आज भगवान भोलेनाथ के प्रिय नंदी एव गौमाता की विधिवत पूजा अर्चना कर हरा चारा एव गुड़ खिलाया।अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे शास्त्रों में गौवंश की सेवा करने से मनोकामना पूर्ण होने की बात कही गई हैं। गौ माता की पूजा अर्चना कर जग कल्याण की कामना की। पूर्व अध्यक्ष भृगुनाथ पाठक ने कहा कि अनादि काल से गाय का दूध गोबर एवं मूत्र से तमाम आयुर्वेदिक दवाओं का निर्माण किया जाता हैं।


















