जौनपुर : भूमि विवाद में पिता-पुत्री की गोली मारकर हत्या
सिंगरामऊ।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के मल्लूपुर गांव में सोमवार की दोपहर भूमि विवाद को लेकर एक युवक ने विधवा चाची और उनके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर बाद दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। भूमि विवाद को लेकर एक युवक ने अपनी चाची और उनके पिता को गोली मार दी। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। दिल को दहला देने वाली ये घटना मल्लूपुर गांव की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के मल्ल्हूपुर में नीतीश यादव (28) पुत्र राजबहादुर यादव अपने घर पर मौजूद था। सोमवार को उसकी चाची प्रमिला यादव (32) पत्नी स्वर्गीय श्याम बहादुर यादव अपने पिता कृपा शंकर यादव (55) वर्ष के साथ अपने मायके सरौली तेजी बाजार थाना महाराजगंज से अपने घर ग्राम मल्लूपुर आई। घटनास्थल का नजारा देख लोग सन्न रह गये। थोड़ी ही देर बाद भूमि विवाद को लेकर प्रमिला का अपने भतीजे नितीश के साथ बहस होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान तैश में आकर नीतीश ने पिस्टल से प्रमिला यादव और कृपा शंकर यादव को गोली मार दी। गांव में गोली चलने की आवाज से दहशत फैल गई। लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। वहां का नजारा देखकर सन्न रह गए।


















