36.7 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

जौनपुर : भूमि विवाद सुलझाने गये एसडीएम के सामने ही हुई पत्थरबाजी और आगजनी

जौनपुर : भूमि विवाद सुलझाने गये एसडीएम के सामने ही हुई पत्थरबाजी और आगजनी

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                कोतवाली क्षेत्र के कटहरी गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम भूमि विवाद को सुलझाने गये पुलिस और राजस्व विभाग की टीम को ग्रामीणों के आक्रोश का खामियाजा भुगताना पड़ा। टीम के सामने ही पत्थरबाजी व आगजनी शुरू हुई तो अधिकारी वापस लौट आए। बाद में भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया।गांव में शंकर सरोज और वीरेंद्र सरोज के बीच भूमि विवाद चल रहा है। जिसका मुकदमा दीवानी न्यायालय में 2016 से है।बृहस्पतिवार की शाम एसडीएम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पंहुचे और एक पक्ष का मड़हा और नाद हटवाने लगे तो मौजूद महिलाओं ने गैलन में पेट्रोल, डीजल लेकर आत्मदाह की धमकी देते हुए विरोध शुरू कर दीं।

इस पर महिला पुलिसकर्मियों ने गैलन छीन लिया। इसके बाद महिलाओं से एसडीएम की तीखी नोंक झोंक  हुई। जब प्रशासन ने दूसरे का कब्जा हटाने का प्रयास किया कुछ लोगों ने मड़हे में आग लगा दी और पत्थरबाजी की। आगजनी और पत्थरबाजी देख एसडीएम और पुलिसकर्मी भाग लिए। आधे घंटे बाद सीओ गौरव शर्मा के साथ एसडीएम और पुलिस कर्मी गांव में पंहुचे तब मामला शांत हुआ। उप जिलाधिकारी माज अख्तर ने बताया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के जमीन पर अवैध कब्जा किया था, जिसको हटाने के लिए गया था, हटाने के बाद एक पक्ष की महिलाओं ने खुद ही मड़हे में आग लगा लिया था। पत्थरबाजी मेरे संज्ञान में नहीं है, सुनने में आया है कि छत से महिलाओं ने पत्थर फेंका। दोबारा मौके पर शान्ति व्यवस्था के लिए गया था। जिन्होंने विरोध किया उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37207198
Total Visitors
1115
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार उज्जैन।   तहलका 24x7           ...

More Articles Like This