30.1 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

जौनपुर : मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कृष्ण वर्ग में राजवीर, राधा वर्ग में यशवी रही अव्वल

जौनपुर : मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कृष्ण वर्ग में राजवीर, राधा वर्ग में यशवी रही अव्वल

# जेसीआई शाहगंज संस्कार ने आयोजित की आनलाइन कृष्ण-राधा परिधान प्रतियोगिता

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
             जेसीआई शाहगंज संस्कार द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर राधा- कृष्ण परिधान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मंडल स्तरीय ऑनलाइन प्रतियोगिता में विभिन्न जनपद व प्रांतों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें कृष्ण वर्ग के राजवीर जायसवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं राधा वर्ग में पीलीभीत की यशवी सक्सेना ने बाजी मारी।सोमवार को आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिता में देर रात 11 बजे तक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें कृष्ण वर्ग के 95 और राधा वर्ग से 42 बच्चे रहे।

निर्णायक मंडल में जेसीआई शाहगंज शक्ति की पूर्व अध्यक्ष जेसी रीता जायसवाल, तहलका 24×7 न्यूज़ की मुद्रक एवं प्रकाशक अंजू वर्मा, जेसी रेट राबिया साबिर, जेसीआई जौनपुर चेतना की अध्यक्ष जेसी रीता कश्यप, मंडल समन्वयक एखलाक खान द्वारा कृष्ण वर्ग से राजवीर जायसवाल शाहगंज को प्रथम, प्राव्या गुप्ता शाहगंज द्वितीय, आभ्या साहू शाहगंज तृतीय स्थान पर रहे। राधा वर्ग में यशवी सक्सेना पीलीभीत को प्रथम, जाह्नवी गुप्ता वापी गुजरात द्वितीय, दिशा गुप्ता सहावैं शाहगंज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्था के अध्यक्ष जेसी मो. शाहिद नईम ने विजेता प्रतिभागियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37254665
Total Visitors
866
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज 

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7                सामुदायिक स्वास्थ्य...

More Articles Like This