जौनपुर : मकर संक्रांति पर सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना ने किया हरिजन बस्ती में सहभोज

जौनपुर : मकर संक्रांति पर सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना ने किया हरिजन बस्ती में सहभोज

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                  क्षेत्र अंतर्गत अर्गूपुर कलां के हरिजन बस्ती डिठौली निवासी राम स्वारथ हरिजन के आवास पर मकर संक्रांति के अवसर पर सहभोज का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा नेता सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना, बेचन सिंह, राजेश सिंह अर्गूपुर कलां, भीम सिंह तमाम ग्रामीणों के साथ पंगत में बैठकर खिचड़ी खाई।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी की वर्तमान सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा हुई। जिसमें लोगों को यह बताया गया कि वर्तमान सरकार ने बिना भेदभाव के सभी वर्गों के लिए आवास, शौचालय, राशन, बृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, किसान सम्मान निधि का वितरण किया। जिस पर गाँव के लोगों ने एक स्वर में कहा कि भारतीय जनता पार्टी को वोट करने के लिए कटिबद्ध है। इस मौके पर बस्ती के सुनील, राम आसरे, राम आशीष, सुनील समेत तमाम लोग मौजूद रहें।
Previous articleयोगी आदित्यनाथ गोरखपुर से लड़ेंगे चुनाव, पहले व दूसरे चरण के प्रत्याशियों की सूची जारी
Next articleजौनपुर : वीआईपी ने पप्पू भारती को बनाया प्रत्याशी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?