जौनपुर : वीआईपी ने पप्पू भारती को बनाया प्रत्याशी

जौनपुर : वीआईपी ने पप्पू भारती को बनाया प्रत्याशी

# बसपा को छोड़ विकासशील इंसान पार्टी में हुए शामिल

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                   चुनावी बिगुल बजते ही हर राजनीतिक पार्टियों ने अपने दावेदारों की दावेदारी सुनिश्चित करने के लिए लगातार जुटी हुई है हर पार्टियों ने पहले वह दूसरे चरण में होने वाले चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की सूची जारी कर रहे हैं। ऐसे में पहली बार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपनी मजबूत दावेदारी के साथ उतर रही है विकासशील इंसान पार्टी भी प्रदेश भर के निषाद बाहुल्य विधानसभा क्षेत्र के 160 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने जा रही हैं विकासशील इंसान पार्टी भी अपने दावेदारों की दावेदारी सुनिश्चित करने में जुटी हुई है।

इसी कड़ी में केराकत सुरक्षित विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी छोड़कर विकासशील इंसान पार्टी का दामन थामने वाले पप्पू भारती को अपना प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है। शुक्रवार को लखनऊ पार्टी मुख्यालय पर पार्टी के मुखिया मुकेश साहनी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से पार्टी को लेकर मंथन कर विधानसभा चुनाव जीतने का मंत्र देने के साथ ही पप्पू भारती को सुरक्षित केराकत विधानसभा का प्रत्याशी घोषित कर चुनाव जीतने की बात कही। पप्पू भारती को प्रत्याशी बनाए जाने की खबर सुनकर कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल व्याप्त है।

बधाई देने वालों का तांता उनके पैतृक निवास नई बाजार पर सुबह से ही लगा रहा। पप्पू भारती ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पार्टी ने जो मेरे कंधे पर जिम्मेदारी सौंपी है उसे बखूबी निभाने का प्रयास करूंगा। अगर मुझे जनता का प्यार और आशीर्वाद मिला तो विकास की गंगा बहाने का हर संभव प्रयासरत रहूंगा उन्होंने कहा कि मैं क्षेत्र की सम्मानित जनता से कहना चाहता हूं कि जैसे मुझे जिला पंचायत चुनाव में अपना बहुमूल्य प्यार व आशीर्वाद देकर जिताया है वैसे ही एक बार फिर अपने बेटे को विधानसभा चुनाव में जीता कर विधानसभा में भेजने का कार्य करें ताकि क्षेत्र में हो रही समस्याओं को मैं विधानसभा में उठा सकूं।
Previous articleजौनपुर : मकर संक्रांति पर सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना ने किया हरिजन बस्ती में सहभोज
Next articleजौनपुर : अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट में 5 लोग घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?