जौनपुर : मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप में एसडीएम ने की सख्त कार्यवाई 

जौनपुर : मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप में एसडीएम ने की सख्त कार्यवाई 

# रजिस्ट्रार कानूनगो राजेश श्रीवास्तव से वापस लिया मतदाता सूची का प्रभार

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
विभिन्न दलों के प्रत्याशियों की ओर से निकाय चुनाव की मतदाता सूची में संशोधन के नाम पर गड़बड़ी के आरोपों पर उप जिलाधिकारी ने बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम अंकित कुमार ने शिकायत का केंद्र रहे रजिस्ट्रार कानूनगो राजेश कुमार श्रीवास्तव से मतदाता सूची का प्रभार वापस लेकर अशोक मिश्रा के सुपुर्द कर दिया।

बताते चलें कि बीते गुरुवार को सपा नेता वीरेंद्र सिंह बंटी और सभासद मसूद हसन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सभासद और अध्यक्ष पद के दावेदारों ने एसडीएम अंकित कुमार से रजिस्ट्रार कानूनगो राजेश कुमार श्रीवास्तव की शिकायत की थी। आरोप था कि उनके द्वारा मतदाता सूची में पालिका क्षेत्र के बाहरी लोगों के नामों को जोड़ने और मौजूदा मतदाताओं के नाम हटाने का काम किया जा रहा है। शिकायत कर्ताओं ने एक पत्रक के जरिए सूची में जोड़े कुछ वार्डों के बाहरी नामों और छांटे गए नामों की सूची सौंपी थी। एसडीएम से जांच कराकर रजिस्ट्रार कानूनगो से मतदाता सूची का कार्य वापस लेकर किसी और को देने की अपील की थी। इस पर एसडीएम अंकित कुमार ने जांच कर गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

एसडीएम ने बताया कि कुछ प्रत्याशियों को रजिस्ट्रार कानूनगो को लेकर आपत्ति थी इसलिए निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए अशोक मिश्रा को मतदाता सूची के संबंधित जिम्मेदारी दी गई है। अशोक मिश्रा पहले संग्रह अमीन थे और अब उन्हें रजिस्ट्रार कानूनगो का पद दिया गया है। शिकायतकर्ता वीरेंद्र सिंह बंटी और मसूद हसन ने इस कार्रवाई को स्वागतयोग्य और चुनाव प्रक्रिया की शुचिता बरकरार रखने के लिए बेहद जरूरी बताया।

Previous articleजौनपुर : सात थानों पर नए प्रभारी किए गए तैनात
Next articleजौनपुर : शाहगंज निकायनामा वार्ड संख्या चार..
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?