जौनपुर : मदर्स डे पर ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग कॉम्प्टीशन का आयोजन

जौनपुर : मदर्स डे पर ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग कॉम्प्टीशन का आयोजन

# जेसीआई शाहगंज शक्ति ने किया कार्यक्रम का आयोजन

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                कस्बे के नई आबादी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में रविवार को मदर्स डे के मौके पर ग्रीटिंग कार्ड बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज शक्ति की तरफ से किया गया।प्रतियोगिता में जान्हवी बिंद ने पहला स्थान प्राप्त किया।

संस्था की अध्यक्ष पूनम जायसवाल ने बताया कि मदर्स डे पर प्रतियोगिता के द्वारा छात्राओं ने अपनी मां के प्रति अपनी भावनाओं को ग्रीटिंग कार्ड के जरिए अभिव्यक्त किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 20 छात्राओं ने हिस्सा लिया, जिसमें जान्हवी बिंद अव्वल स्थान पर रहीं। दूसरे स्थान पर निधि बिंद और तीसरे स्थान पर स्नेहा गौतम रहीं। तीनों विजेता कक्षा सात की छात्राएं हैं। विद्यालय की वार्डन ने प्रतियोगिता कराने के लिए संस्था का आभार व्यक्त किया और मातृत्व की जिम्मेदारियों और सुखों पर चर्चा की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जौनपुर प्रेस क्लब की शाहगंज शाखा के महामंत्री दीपक सिंह मौजूद रहे। उन्होंने छात्राओं के कला और संस्था के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में विद्यालय की अध्यापिकाओं किरण मौर्या, प्रियंका सिंह और अल्पना सिंह का विशेष सहयोग रहा।
Previous articleसोशल मीडिया पर दिन-भर बरसता रहा मदर्स डे का ज्ञानामृत
Next articleजौनपुर : वरिष्ठ भाजपा नेता आरके सिन्हा का आगमन 22 मई को
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?