जौनपुर : मन की बात कार्यक्रम सुनकर गदगद हुए भाजपाई

जौनपुर : मन की बात कार्यक्रम सुनकर गदगद हुए भाजपाई

# मन की बात कार्यक्रम के 90वें एपिसोड को सम्बोधित किये प्रधानमंत्री

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
              प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम में 90वें एपिसोड को सम्बोधित किया। जिसको स्थानीय भाजपा बैठकर सुना। मन की बात कार्यक्रम पीएम की बात सुनकर भाजपाई गदगद हो गए। मन की बात सुनने का कार्यक्रम का आयोजन युवा भाजपा नेता मनीष कुमार गुप्ता (सभासद) के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

कस्बा स्थित संजय इंजीनियरिंग वर्कशॉप पर रविवार की सुबह पीएम की मन की बात कार्यक्रम को सुनने के भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हो गए और पीएम मोदी की मन की बात को सुना। उन्होंने मन की बात कार्यक्रम में इमरजेंसी को याद करते हुए कहा कि जब देश अपनी आज़ादी के 75 वर्ष का पर्व मना रहा है, अमृत महोत्सव मना रहा है, तो आपातकाल के उस भयावह दौर को भी हमें कभी भी भूलना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को भी भूलना नहीं चाहिए। मन की बात सुनकर मनीष गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुनकर प्रेरणा मिलती है। कार्य के प्रति एक नई ऊर्जा का संचार होता है। हम जैसे लाखों युवाओं को मार्गदर्शन भी मिलता है।

इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा नेता कपूरचन्द्र जायसवाल, गजेंद्र पाण्डेय, व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष आदर्श श्रीवास्तव, शक्ति केंद्र संयोजक अनिल प्रजापति, राजकेशर, नौशाद अहमद, अजय बरनवाल, बृजनाथ जायसवाल, मनोज श्रीवास्तव, आकाश विश्वकर्मा, सचिन सोनी आदि लोग उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : सैलिनिटी स्ट्रेस पौधों के लिए बड़ी समस्या- डॉ सुधीर उपाध्याय
Next articleजौनपुर : वसूली करने गये विद्युत संविदा कर्मी से मारपीट
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?