जौनपुर : मरकज़ी सीरत कमेटी के अध्यक्ष चुने गए हफ़ीज़ शाह

जौनपुर : मरकज़ी सीरत कमेटी के अध्यक्ष चुने गए हफ़ीज़ शाह

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                नगर के ऐतिहासिक शाही अटाला मस्जिद के प्रांगण में रविवार की प्रातः ज़फर मसूद की अध्यक्षता में मरकज़ी सीरत कमेटी के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिये एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें शहर के सम्मानित लोगों व अंजुमन, अखाड़ा के जिम्मेदारों ने शिरकत किया। बैठक की शुरुआत मौलाना अजवद क़ासमी ने तिलावत ए क़ुरआन से किया उसके बाद सर्वसम्मति से हफ़ीज़ शाह को अध्यक्ष चुन लिया गया।

हफ़ीज़ शाह ने समस्त लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि जिस तरह से अवाम ने मेरे ऊपर पूर्ण विशवास जताते हुए इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी है मैं इस ऐतिहासिक जलसा व जुलूस मदह ए सहाबा को कामयाब बनाने का भरपूर प्रयास करूंगा। बैठक का संचालन एडवोकेट मोहम्मद आसिफ ने किया अंत में कारी इश्तेयाक अहमद ज़िया जौनपुरी ने दुआ कराई। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष मरकज़ी सीरत कमेटी अनवारुल हक़ गुड्डू, मज़हर आसिफ़, हाजी अब्दुल अहद मुन्ने, अरशद क़ुरैशी, डॉ हसीन बबलू, साजिद अलीम सभासद, इरशाद मंसूरी सभासद, अबुज़र शैख़ सभासद, मसूद मेहंदी, मोहम्मद फ़ारूक़, नूरुद्दीन मंसूरी, फ़िरोज़ अहमद पप्पू, नेहाल अंसारी, शकील मंसूरी, मुख़्तार उस्ताद, रज्जब उस्ताद, मुख्तार अहमद, मोहम्मद आसिम, एजाज़ अहमद, साकिब अहमद, साहेब आलम आदि भारी संख्या में उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : सर्पदंश से युवती की मौत, परिजनों में मातम
Next articleजौनपुर : मधुमक्खी के हमले से युवक की हालत गंभीर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?