जौनपुर : मवेशी लदी स्कार्पियो पलटी, तस्कर फरार
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
स्कार्पियों वाहन पर लादकर तीन गो वंशों को ले जाते समय तेज रफ्तार वाहन जेसीज चौराहे पर पलट गई। घटना के बाद वाहन में सवार चार तस्कर भाग निकलने में सफल हो गए। घटना के घंटेभर बाद पहुंची कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी रही।बुधवार की अलसुबह चार बजे आजमगढ़ की ओर से बेहद तेज रफ्तार स्कार्पियो संख्या यूपी 45 बी 4015 नगर के जेसीज चौक से अयोध्या मार्ग पर मुड़ने के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गई।


















