जौनपुर : महिला उचक्कों ने महिला के गले से छीना चेन

जौनपुर : महिला उचक्कों ने महिला के गले से छीना चेन

# भाग रही पांच महिला उच्चकों में दो को नागरिकों ने दबोचा, तीन फरार

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                 शुक्रवार की दोपहर बाजार करने के लिए ऑटो पर सवार होकर नगर के जेसीज चौक पर पहुंची महिला की सोने की चैन छीनकर पांच महिला उचक्का भागने लगी पीड़ित महिला ने शोर मचाया तो स्थानीय लोगों ने दो महिला उचक्कों को धर दबोचा तीन महिला उचक्का मौके से फरार हो गई। स्थानीय लोगों ने सोने की चेन बरामद करते हुए दोनों को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।

नगर के अयोध्या मार्ग गौशाला निवासी सरोज लता पत्नी राजू शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे नगर में बाजार करने के लिए ऑटो पर सवार होकर नगर के जेसीज चौक पर पहुंची ही थी कि अचानक ऑटो में सवार पांच महिला उच्चकों मे से एक महिला उचक्के ने सरोज लता के गले की सोने की चेन छीनकर भागने लगी सरोज लता ने शोर मचाया तो स्थानीय लोगों ने दो महिला उच्चकों को धर दबोचा जबकि तीन अन्य महिला उचक्का मौके से फरार हो गई। स्थानीय लोगों ने दोनों महिलाओं की तलाशी ली तो सोने की चेन बरामद हुई लोगों ने दोनों महिलाओं उच्चको को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।
Previous articleजौनपुर : वीज़ा के नाम 7 युवकों से दो लाख 80 हज़ार की हुई ठगी
Next articleजौनपुर : युवती की फर्जी आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोपी गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?