जौनपुर : महिला पीजी कॉलेज की टीम अव्वल
# रोवर्स रेंजर्स समागम में प्रथम स्थान लाकर पीयू का नाम किया रोशन
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
राजकीय महिला पीजी कॉलेज की प्रज्ञा रेंजर टीम ने विगत दिनों आयोजित तीसवां वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय रोवर रेंजर समागम में रेंजर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह आयोजन डीएवी कॉलेज आजमगढ़ में गत 24 और 25 मार्च को हुआ था। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य और कुलसचिव महेंद्र कुमार ने बधाई दी।

दो दिवसीय समागम में 20 प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिसमें महाविद्यालय की प्रज्ञा रेंजर टीम ने पोस्टर निबंध रोल प्ले, स्किल वो रामा, लोक गीत नाटक व्याख्यान पुल निर्माण, टेंट निर्माण, सैड स्टोरी, वर्दी और लाइट गेम समेत कुल 13 प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि झांकी में द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए रेंजर्स में चैंपियन बनी। वहीं डीएवी आजमगढ़ और राम नरेश पीजी कॉलेज मऊ की रेंजर टीम, संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहीं। इस समागम में जनपद आजमगढ़, जौनपुर, मऊ गाजीपुर की जनपद विजेता उपविजेता समेत कुल 9 टीमों ने प्रतिभाग किया था।



















