जौनपुर : महिला से छिनैती की सूचना पर हलकान रही पुलिस

जौनपुर : महिला से छिनैती की सूचना पर हलकान रही पुलिस

सिंगरामऊ।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                क्षेत्र के जमऊपट्टी बाजार में लूट की सूचना से पुलिस हलकान रही। पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने चेन और अंगूठी छीन ली है सूचना मिलते ही पुलिस चौकस हो गई और जमऊपट्टी बाजार में एक आभूषण की दुकान पर लगी सीसीटीवी कैमरा खंगालने में जुटी रही। थानाध्यक्ष कमलेश कनौजिया ने बताया कि सूचना मिली कि जमऊपट्टी लारपुर गांव के पास एक महिला से बाइक सवार कुछ लोग चेन और अंगूठी छीन लिए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। सीओ बदलापुर अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस को इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
Previous articleजौनपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने नगर में किया पथ संचलन
Next articleजौनपुर : शिक्षा और संस्कार उन्नति का मूल मंत्र- प्रभाकर द्विवेदी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?