जौनपुर : महिलाओं को दिया गया रक्षाबंधन बनाने का प्रशिक्षण

जौनपुर : महिलाओं को दिया गया रक्षाबंधन बनाने का प्रशिक्षण

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 शासन के निर्देशानुसार आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य के संरक्षकत्व में महिला अध्ययन केंद्र और एकता आजीविका महिला स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में सराय विभार बख्शा ग्राम की महिलाओं को बुधवार को राखी बनाने और साज-सज्जा सामग्री का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण 5 दिन चलेगा।

कार्यक्रम समन्वयक डॉ जाह्नवी श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार पहल कर रही है कि सभी महिलाओं को ऐसे प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाया जाए जिससे वह अपने परिवार का भरण पोषण आसानी से कर सकें। इस अवसर पर शिखा मौर्या, विद्युत सखी, रीता मौर्य, सरोजा मौर्य, शशि कला, शास्त्री मौर्या, मीना मौर्या आदि को प्रशिक्षण दिया गया।
Previous articleजौनपुर : सहकार भारती ने चलाया सदस्यता अभियान
Next articleजौनपुर : हर घर तिरंगा के लिए अभिभावकों को किया गया जागरूक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?