जौनपुर : सहकार भारती ने चलाया सदस्यता अभियान

जौनपुर : सहकार भारती ने चलाया सदस्यता अभियान

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               सदस्यता अभियान को लेकर सहकारिता के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का राष्ट्रव्यापी संगठन सहकार भारती जौनपुर की एक बैठक शहर स्थिति होटल में सम्पन्न हुई। जिसमे सहकार भारती के जिलाध्यक्ष कुँवर प्रदीप सिंह रिंकू ने सदस्यता अभियान का शुभारम्भ किया।बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सहकार भारती उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश व्यापी सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत पुरे प्रदेश में व्यक्तिगत/संस्थागत एक लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रक्खा गया है।जनपद जौनपुर को एक हजार नए व्यक्तिगत एवं संस्थागत सदस्य बनाने है, जनपद की सभी सहकारी संस्थाओ डी.सी.बी, पी.सी.एफ, केन्द्रीय उपभोक्ता, क्रय-विक्रय एवं साधन सहकारी समितियों के सभापति/सचिव को संस्थागत सदस्यता दिलाई जायेगी।

इस तरह सहकार भारती ‘सहकारिता से समृद्धि’ का स्वप्न साकार करने जा रही है। केंद्र में प्रथम सहकारिता मंत्रालय बनने से पैक्स की समस्याओ का निराकरण होगा। केंद्र सरकार ने पैक्स के लिया नया मॉडल बनाया है इससे पैक्स बहुउद्देशीय कार्य कर सकेंगी और समितियां अपना कार्य पारदर्शिता के साथ बेहतर तरीके से कर सकेंगी। जिला संगठन प्रमुख विवेक सिंह ने कहा कि आने वाला समय सहकारिता और सहकार भारती का है। सहकार भारती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसानो की आय दुगनी करने के संकल्प की सिद्धि के लिए कमर कस ली है और यह सहकारिता के माध्यम से ही संभव है।जिला महिला प्रमुख प्रीति गुप्ता ने कहा कि महिलाओ को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए कार्य किया जा रहा है और ज्यादा से ज्यादा महिलाओ को सहकार भारती से जोड़ने का कार्य विविध मोर्चो पर हो रहा है।

जिला सह संगठन प्रमुख रजनी सिंह ने कहा कि बड़े पैमाने पर ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को, किसानो को एफ.पी.ओ. के माध्यम से सहकारिता से जोड़ा जा रहा है। देश भर में अलग अलग सहकारी संस्थाये अच्छा कार्य कर रही है इनको एक सूत्र में, एक विचार में और एक ध्येय में पिरोने का कार्य सिर्फ सहकार भारती ही कर सकती है। जिला मंत्री अवनीश सिंह ने कहा सभी को आश्वस्त किया की जो लक्ष्य जनपद को मिला है उससे ज्यादा सदस्य को जोड़ने का कार्य हम सभी मिल कर करेंगे। बैठक में नए पदाधिकारी रजनी सिंह, मनीष सिंह (बी.डी.सी), बृजेश सिंह रघुवंशी, राजेंद्र खत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। किरण जायसवाल, राजेश अष्ठाना, सुनील जायसवाल, अमित जायसवाल, रोहित सेठ ने भी अपने विचार व्यक्त किये। बैठक का संचालन जिला सह महिला प्रमुख अर्चना सिंह ने किया एवं आये हुए सभी पदाधिकारियों को तीव्र गति से सदस्यता अभियान को चलाने का अनुरोध करते हुए समय सीमा में लक्ष्य पूर्ण करने के लिए  कहा।
Previous articleजौनपुर : महेंद्र कुमार ब्लाक अध्यक्ष, डॉ वंदना सरकार को मंत्री की जिम्मेदारी
Next articleजौनपुर : महिलाओं को दिया गया रक्षाबंधन बनाने का प्रशिक्षण
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?