जौनपुर : महिलाओं ने की पतंगबाजी, कामगारों को बांटा खाद्यान्न

जौनपुर : महिलाओं ने की पतंगबाजी, कामगारों को बांटा खाद्यान्न

# जेसीआई शाहगंज संस्कार के तत्वावधान में आयोजित किया गया कार्यक्रम

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
               मकर संक्रांति के अवसर पर नगर की सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज संस्कार द्वारा महिलाओं के बीच पतंगबाजी, पंजाबी परिधान प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसके अलावा लेबर पॉइंट पर कामगारों को खाद्यान्न और मास्क वितरित किया।

शाहगंज संस्कार व निहारिका ब्यूटी सैलून के संयुक्त तत्वावधान में नगर के पूर्वी कौडिय़ां मोहल्ले में पतंगबाजी और पंजाबी परिधान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 22 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। पतंग प्रतियोगिता में स्नेहा अग्रहरि प्रथम, कविता सेन द्वितीय स्थान पर रहीं। पंजाबी ड्रेस प्रतियोगिता में दीप्सी अग्रहरि प्रथम व तान्या जायसवाल द्वितीय स्थान पर रहीं।
शनिवार की सुबह कोतवाली चौक स्थित लेबर प्वाइंट, अयोध्या मार्ग, आजमगढ़ रोड पर कामगारों को खाद्यान्न और मास्क का वितरण किया गया। संस्था के अध्यक्ष जेसी विशाल जायसवाल ने अपने संबोधन में लोगों को मकर संक्रांति पर्व की बधाई देते हुए कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की लोगों से अपील की।
इस मौके पर जेसी गुलाम साबिर, पंकज सिंह, इकरार खान, ऋषिराज जायसवाल, हसन मेंहदी, मुराद अली, सानू अली, खुशबू जायसवाल, रुपम जायसवाल, कोमल जायसवाल, पूजा रौनियाल, गुनगुन, रिंकी आदि रहे।
Previous articleजौनपुर : लायंस क्लब क्षितिज ने गरीबों में बांटा लाई, गुड़, तिलवा व पतंग
Next articleअब हर साल 23 जनवरी से शुरू होगा गणतंत्र दिवस का जश्न
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?