36.1 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

जौनपुर : मां-बेटी के मौत के दूसरे दिन बंद रहा बाजार, पसरा रहा मातमी माहौल

जौनपुर : मां-बेटी के मौत के दूसरे दिन बंद रहा बाजार, पसरा रहा मातमी माहौल

सिकरारा। 
दीपक श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
              सड़क हादसे में शुक्रवार को मां बेटी की मौत के बाद परिवार सहित हर कोई सदमे में हैं। घटना के दूसरे दिन शोक में लाला बाजार में दुकानें बंद रहीं। इस घटना से हर कोई स्तब्ध और शोकाकुल है। उधर भोलानाथ के चाचा का आरोप है कि बोलेरो चालक ज्यादा भाड़ा कमाने के चक्कर में दो जिंदगियां लील गया। मना करने के बाद भी वह तेज रफ्तार वाहन चला रहा था।
चार दिन पहले भोला अपने बेटे दीपक की शादी कर बहू की विदाई कराकर लाए थे। घर में सब कुछ हंसी खुशी चल रहा था, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत के अलावा चालक सहित आठ लोग घायल हो गए हैं। बाजार में शनिवार को सुबह पूरी तरह मातमी माहौल था। जिस घर में शुक्रवार को सुबह हंसी ठिठोली और खुशियां हिलोरे मार रहीं थीं, वहीं शनिवार को गम का साया फैल गया। घर के दरवाजे पर ताला लगा था। खबर सुनकर हाल चाल लेने को आने वाले अगल-बगल के लोगों से संपर्क कर वापस जा रहे थे।
भोलानाथ के चाचा हरिशंकर गुप्ता ने बताया कि बोलेरो चालक तीन भाड़ा कमाने के चक्कर में दो जिंदगियां खत्म कर दी। वह बड़ी जल्दी में था और मना करने के बावजूद तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। उन्होंने बताया कि यहां पर घर का कोई सदस्य नहीं है। परिवार के मुखिया भोलानाथ हादसे में घायल परिवार के सात लोगों को इलाज में जुटे हुए हैं। कुछ संबंधियों का सहयोग लेकर पत्नी व बेटी के शवों के पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार में गए हैं। गम में बाजार की सारी दुकानें बंद रहीं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37263260
Total Visitors
1060
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

दिन भर चले सियासी भूचाल पर बोले धनंजय : तीन बार धोखा दे चुकी हैं बहन जी

दिन भर चले सियासी भूचाल पर बोले धनंजय : तीन बार धोखा दे चुकी हैं बहन जी # जेल में...

More Articles Like This