जौनपुर : बोरसी की आग से झुलसकर वृद्धा की मौत 

जौनपुर : बोरसी की आग से झुलसकर वृद्धा की मौत 

रामपुर।
दीपक श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
               रामपुर शहर में शनिवार की भोर में बोरसी की आग से चारपाई पर सोई वृद्धा की झुलसने से मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में मातम छा गया।परिजनों के अनुसार गुलाब देई (85) रात में सोने से पहले चारपाई के नीचे ठंड से बचने के लिए बोरसी में आग रख कर सोईं।
भोर में जब परिजनों की नींद खुली तो उनकी झुलसकर मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष रामपुर दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Previous articleजौनपुर : मां-बेटी के मौत के दूसरे दिन बंद रहा बाजार, पसरा रहा मातमी माहौल
Next articleजौनपुर : सड़क हादसों में कार चालक सहित तीन की मौत, एक घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?