जौनपुर : मां समेत दो बेटों पर दर्ज हुआ धोखाधड़ी का केस

जौनपुर : मां समेत दो बेटों पर दर्ज हुआ धोखाधड़ी का केस

# लापता अविवाहित चाचा का पुत्र बनकर जमीन पर नाम दर्ज कराने का आरोप

शाहगंज। 
एख़लाक खान 
तहलका 24×7 
             अपर सिविल जज न्यायालय के निर्देश पर कोतवाली पुलिस क्षेत्र के दानापुर गांव निवासी दो भाइयों और उसकी माँ के विरुद्ध जालसाजी, साजिश, मारपीट और धमकी देने के समेत तमाम गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
उक्त गांव निवासी कल्पू पुत्र जेठू ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह दो भाई थे। दूसरे भाई विपत अविवाहित थे जो वर्ष 1995 में लापता हो गए। काफी समय के बाद सरकारी अभिलेखों में उन्हें मृतक घोषित कर दिया गया।
कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर जालसाजी और मिलीभगत कर गांव के सुनील, अनिल यादव पुत्र सत्यदेव ने अभिलेखों में खुद को विपत का पुत्र नाम दर्ज कराते हुए सम्पत्ति अपने नाम करा लिया। जिसका विरोध करने पर परिवार के लोग मारपीट करते और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। प्रार्थना पत्र पर जारी न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने अनिल कुमार यादव, सुनील यादव पुत्रगण सत्यदेव व निर्मला पत्नी सत्यदेव पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
Previous articleसुल्तानपुर : राम ब्रह्म है और दशरथ जीवात्मा- संतोष जी महाराज
Next articleजौनपुर : शुभम सिंह का जेआरएफ में हुआ चयन, परिजनों में हर्ष 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?