33.1 C
Delhi
Wednesday, May 8, 2024

जौनपुर : मामूली विवाद में दो पक्ष भिड़े, मारपीट में एक महिला की मौत, दर्जन भर घायल

जौनपुर : मामूली विवाद में दो पक्ष भिड़े, मारपीट में एक महिला की मौत, दर्जन भर घायल

सुईथाकलां।
मो आसिफ
तहलका 24×7
                सरपतहां थाना क्षेत्र के रुधौली बाजार में मामूली विवाद को लेकर हुए मारपीट में घायल महिला की मौत हो गई। पति की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही दो महिलाओं को हिरासत में ले लिया है।पुलिस के अनुसार, सरपतहां थाना क्षेत्र के रुधौली बाजार निवासी रामजियावन गुप्ता और पुल्लु गुप्ता के बीच मामूली बाद को लेकर आपस में मंगलवार सुबह मारपीट हो गई थी। जिसमें दोनों पक्षों से 12 लोग घायल हो गए थे। सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकलां भेजा गया।

पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही थी।वहीं रात में एक बजे इस घटना में घायल शशि देवी (42) पत्नी रामजियावन गुप्ता की हालत खराब होने लगी तो सीएचसी से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर शाहगंज स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

परिजन जिला अस्पताल ले आए। लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर बुधवार को स्थानीय पुलिस रुधौली बाजार गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस छह लोगों के खिलाफ नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक पक्ष से दो महिलाओं को हिरासत में ले लिया है। वहीं अन्य की तलाश में जुट गई है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37289204
Total Visitors
614
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

गर्मी को देखते हुए भीड़ वाली जगह पर प्याऊ की व्यवस्था करे नगर पालिका : डीएम 

गर्मी को देखते हुए भीड़ वाली जगह पर प्याऊ की व्यवस्था करे नगर पालिका : डीएम  जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7  ...

More Articles Like This