जौनपुर : मामूली विवाद में भाई ने छोटे भाई पर किया चाकू से हमला

जौनपुर : मामूली विवाद में भाई ने छोटे भाई पर किया चाकू से हमला

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
               नगर के भादी मुहल्ले में शनिवार की रात मामूली बात को लेकर भाई ने अपने छोटे भाई की पिटाई करते हुए चाकू से हमला कर घायल कर दिया। मौके पर मौजूद परिजनों ने उक्त घायल को उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाए जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

उक्त मोहल्ला निवासी मोहम्मद समर (28) पुत्र अबू जाफर शनिवार की रात घर में बैठा था। इसी बीच बड़े भाई से मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ी तो बड़े भाई ने समर की पिटाई करते हुए चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद परिजनों ने घायह को उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाये जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Previous articleआजमगढ़ : प्रेम सम्बन्ध में रोड़ा बनने के चलते हुई थी आसिफ की हत्या
Next articleजौनपुर : बीच रास्ते एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी, प्रसूता ने बच्ची को दिया जन्म
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?