जौनपुर : मुंगरा पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार

जौनपुर : मुंगरा पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार

# कब्जे से चोरी की चार बाइक, 11 मोबाइल, एक गैस सिलेण्डर व नगदी बरामद

मुंगरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा विशेष अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के निर्देशन में थानाध्यक्ष मुंगरा बादशाहपुर अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे तभी मुखबिर की सूचना पर थाना लाइन बाजार, थाना मछलीशहर व थाना मुंगरा बादशाहपुर से चोरी की गई अपाची, पल्सर मोटर साइकिल, छिनैती/चोरी की घटनाओं के कुल 11 मोबाइल, चोरी का एक सिलेन्डर व 3000 नकदी के साथ 03 अभियुक्तों शिव कुमार उर्फ मोटे पुत्र वंशीलाल निवासी अचकारी थाना सुजानगंज, अतुल गौड़ पुत्र लहिड़ी निवासी डहवा भूपियामऊ थाना कोतवाली सिटी प्रतापगढ़ एंव सुरेन्द्र गौड़ पुत्र हरिलाल निवासी कोटिला थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर को गोविन्दासपुर पुलिया के समीप से गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।
Previous articleजौनपुर : सूरज घाट एरिया को मिला पाइपलाइन नेचुरल गैस की सौगात
Next articleजौनपुर : समाधान दिवस पर 125 प्रार्थना पत्रों में से 21 का हुआ निस्तारण
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?