23.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

जौनपुर : मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर काटे केक, बांटे फल

जौनपुर : मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर काटे केक, बांटे फल

शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
                 उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 50वें जन्मदिन पर भाजपाईयों ने विभिन्न स्थानों पर केक काटकर खुशी मनाई। इसके बाद स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय में पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किया।

पार्टी के जिला सह संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ रूपेश जायसवाल के नेतृत्व में नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित भाजपा नेता श्रवण कुमार सिंह के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में केक काटकर उनके लम्बी आयु की कामना की। इसी तरह नगर पालिका परिषद मे चेयरमैन गीता जायसवाल ने सभासदों व पालिका कर्मियों के साथ सभागार में केक काटकर जन्म दिन मनाते हुए पालिका कर्मियों को अंग वस्त्र वितरित किया। तत्पश्चात राजकीय पुरुष अस्पताल के तीन वार्डों में भर्ती मरीजों को फल वितरित किया। इस मौके पर प्रदीप जायसवाल, बेचन सिंह, क्षेर्मेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह, धीरज पाटिल, पंकज सिंह, ईशान राम, सुशील बागी, कैलाश नाथ जायसवाल, मनोज पाण्डेय सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37198452
Total Visitors
652
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान तहलका 24×7 नगर के आजमगढ़ रोड निवासी,...

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7              ...

More Articles Like This