जौनपुर : कमजोर बूथ पर एबीसी कैटेगरी बनाकर अभी से करें मेहनत
# मिशन 2024 की तैयारी को लेकर 31 जुलाई तक चलेगा बूथ सशक्तिकरण अभियान
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी मिशन 2024 की तैयारी को लेकर 31 जुलाई तक बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाएगी। उसी के अंतर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष ने सेवा, सुशासन तथा गरीब कल्याण के लिए समर्पित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी के सफलतम 8 वर्ष पूर्ण होने पर आज बूथ सम्पर्क अभियान का शुभारंभ जौनपुर विधानसभा के दक्षिणी मण्डल के नागरिकों से सम्पर्क कर मोदीजी के उपलब्धियों पर चर्चा कर के पत्रक का वितरण किया।


















