जौनपुर: मुन्ना बजरंगी का छोटा भाई भुआल गिरफ्तार, जारी था गैर जमानती वारंट

जौनपुर: मुन्ना बजरंगी का छोटा भाई भुआल गिरफ्तार, जारी था गैर जमानती वारंट

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                     बागपत जेल में मारे गए माफिया डॉन प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी के छोटे भाई भुवाल सिंह उर्फ गुड्डू को शुक्रवार की अपराह्न गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी था। पुलिस ने भुवाल सिंह को जौनपुर के पूरे दयाल स्थित उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, भुवाल सिंह के विरुद्ध 2005 में गांव के ही अनुसूचित जाति के कुछ लोगों को जान से मारने की धमकी देने, मारपीट व गाली-गलौज करने का मुकदमा दर्ज हुआ था। उस पर एससी-एसटी एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मुकदमा अदालत में विचाराधीन है। बार-बार आदेश के बाद भी भुवाल मुकदमे में हाजिर नहीं हो रहा था। इस पर अदालत ने उसके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया था। जिस पर अमल करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।
Previous articleसुल्तानपुर : सहभोज के बहाने दलितों- पिछड़ों को साधने की जुगत
Next articleवाराणसी : कागज की चप्पल पहनकर बाबा दरबार में जाएंगे श्रद्धालु
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?