सुल्तानपुर : सहभोज के बहाने दलितों- पिछड़ों को साधने की जुगत

सुल्तानपुर : सहभोज के बहाने दलितों- पिछड़ों को साधने की जुगत

# भाजपा ने जिले के 372 शक्ति केंद्रों पर आयोजित किया सहभोज

सुल्तानपुर।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
                चुनाव का मौसम और खिचड़ी भोज… भाजपा ने इसके जरिए दलितों व पिछड़ों को साधने की जुगत लगाई है। शुक्रवार को भाजपा ने 372 शक्ति केंद्रों पर भोज का आयोजन किया।भाजपा जिलाध्यक्ष डा. आरए वर्मा ने कस्बा स्थित शक्ति केंद्र पर आयोजित खिचड़ी सहभोज में कहा कि मकर संक्रांति सामाजिक समरसता का महापर्व है। यह तभी सार्थक हो सकता है, जब अंतिम पायदान तक बैठे व्यक्ति तक भी बेहतर संदेश जाए। पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश नारायन सिंह व सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार नारायनपुर शक्ति केंद्र पर सभासद अरुण सिंह के संयोजन में आयोजित भोज में शामिल हुए।

रामचंद्र मिश्र कुड़वार मंडल के सोहगौली व जगदीशपुर सेक्टर में आयोजित भोज में शामिल हुए। जिला उपाध्यक्ष प्रीति प्रकाश, प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी व मीडिया संयोजक अरुण द्विवेदी पारकींसगंज शक्ति केंद्र संयोजक राजेश श्रीवास्तव व रुद्रनगर शक्तिकेंद्र पालक अनिल बरनवाल के संयोजन में आयोजित सहभोज में शामिल हुए। सुनील जायसवाल, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, अजीत अग्रहरि, सचिन अग्रहरि, ज्ञान चंद गुप्त प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। जिला उपाध्यक्ष ज्ञान जायसवाल नगर के पलटन बाजार, महामंत्री धर्मेंद्र कुमार, संदीप सिंह व मंत्री आशीष सिंह रानू भी समरसता भोज में शामिल हुए।

# सत्यनाथ धाम पर मना खिचड़ी भोज

कादीपुर स्थिति सत्यनाथ मठ में खिचड़ी सहभोज आयोजित हुआ। इसमें ऊंच-नीच व जाति-धर्म से ऊपर हो क्षेत्रवासियों ने भाग लिया। सरस्वती शिशु मंदिर मुड़िलाडीह परिसर में प्रधानाचार्य सुधाकर दत्त मिश्र व अन्य आचार्यो की देखरेख में सहभोज का आयोजन हुआ।
Previous articleबरेली : अदालत परिसर में फटा शराब का कनस्तर, मच गई अफरा-तफरी
Next articleजौनपुर: मुन्ना बजरंगी का छोटा भाई भुआल गिरफ्तार, जारी था गैर जमानती वारंट
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?