40.1 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

जौनपुर : मृत पशुओं की कब्रगाह न बनने दिया जाए रामलीला मैदान को

जौनपुर : मृत पशुओं की कब्रगाह न बनने दिया जाए रामलीला मैदान को

शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
                नगर के ऐतिहासिक रामलीला मैदान को मृत पशुओं की कब्रगाह बनने से रोकने के लिए रामलीला समिति के अध्यक्ष राम नरायन अग्रहरि व रामलीला समिति के मंत्री अनिल अग्रहरि ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी से लिखित शिकायत की है। कहा कि यह मैदान लोगों की धार्मिक भावनाओं से जुडा़ हुआ है। जिस पर आज सैकड़ों वर्षों से विजयादशमी का मेला लगता है और रामलीला का मंचन भी किया जाता है।

पत्रक में कहा कि आठ जनवरी को एक मृत पशु को शाम के समय नगर पालिका की जेसीबी के द्वारा गड्ढा खोदकर इसी मैदान में दफना दिया गया। जो कि धार्मिक भावना के अनुसार अनुचित है। रामलीला समिति नगर पालिका के इस कृत्य की घोर निंदा करती है। नगर पालिका परिषद के जिम्मेदार अधिकारी से यह सुनिश्चित करने का आश्वासन चाहती है कि भविष्य में बिना रामलीला समिति की पूर्व अनुमति के इस प्रकार का कोई भी कार्य नहीं करेगी। साथ ही मृत पशु के शव को तत्काल मैदान से निकाल कर आबादी से दूर दफन करने का इंतजाम करने की बात कही। इस संदर्भ में ईओ प्रदीप गिरी ने रामलीला समिति के प्रतिनिधि मंडल को मृत पशु को हटवाने का आश्वासन दिया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37259313
Total Visitors
790
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

तेजस्वी की तबीयत बिगड़ी, व्हील चेयर पर एयरपोर्ट से निकले

तेजस्वी की तबीयत बिगड़ी, व्हील चेयर पर एयरपोर्ट से निकले पटना।  तहलका 24x7                  लोकसभा...

More Articles Like This