27.1 C
Delhi
Sunday, May 5, 2024

जौनपुर : मेंहदी प्रतियोगिता में आंचल, सौम्या व सान्या ने मारी बाजी

जौनपुर : मेंहदी प्रतियोगिता में आंचल, सौम्या व सान्या ने मारी बाजी

# प्रतियोगिता में मारवाड़ी, राजस्थानी व अरेबियन डिजाइन की रही धूम

सिकरारा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                छात्राओ में छिपी बहुमुखी प्रतिभा को निखारने के लिए मां शारदा इंटरमीडिएट बालिका विद्यालय खानापट्टी पर बुधवार को मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगी छात्राओ ने सहयोगी छात्राओं के हथेलियों पर मारवाड़ी, राजस्थानी, अरेबियन आदि डिजाइन की खूबसूरत मेहंदी लगाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।प्रतियोगिता दो वर्गों में हुआ था। जिसमे कुल चालीस जोड़ो ने प्रतिभाग किया। सीनियर वर्ग में आंचल मौर्या ने अपने सहयोगी सिमरन के हाथों पर तो जूनियर वर्ग में सान्या बानो ने अनन्या व सौम्या विश्वकर्मा ने अंशु यादव के हथेली पर मेहंदी रचकर बाजी मारी।

सीनियर वर्ग में साइना बानो ने प्रतिभा यादव व रौनक ने तमन्ना सिंह के हाथों पर मेहंदी रचकर क्रमश दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में श्रेया मौर्या ने भूमिका के हाथों पर व अक्षिता पांडेय ने निधि मौर्या के हाथों पर खूबसूरत मेहंदी रचकर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि गुंजा मौर्या ने शिवानी यादव के हाथों पर अरेबियन डिजाइन की मेहदी बनाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रबंधक जगदीश नारायण सिंह एडवोकेट ने विजेता छात्राओं को मेडल व प्रमाणपत्र देकर उनका उत्साह वर्धन किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि संस्थान का प्रयास छात्राओं के अंदर छिपी प्रतिभा को उजागर करना है। ऐसे प्रतियोगिताओं के आयोजन से छात्राओं का मन पढ़ाई के साथ- साथ उनक जीवन मे उपयोग होने वाले दूसरे साधनों में भी लगता रहे।

निर्णायकों में कविता सिंह, अर्चना सिंह, नेहा सिंह, दामिनी सिंह आदि प्रमुख रहे। इस अवसर पर रामचन्द्र सिंह, श्रवण यादव, दिलीप सिंह, सुशील सिंह, अजय जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, राहुल यादव, बृजेश यादव, कार्तिकेय प्रजापति, अंजनी उपाध्याय, असलम अंसारी, विवेक मिश्र, प्रवीण सिंह, सौरभ सिंह, यशवंत यादव, आर्यन आदि का प्रमुख योगदान था।अध्यक्षता प्रधानाचार्य शरद सिंह व आभार अमित सिंह ने ज्ञापित किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37235531
Total Visitors
710
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सिर कूंचकर अपराधी की हत्या से सनसनी, कुएं में मिला शव

सिर कूंचकर अपराधी की हत्या से सनसनी, कुएं में मिला शव गाजीपुर। तहलका 24x7                 भुड़कुड़ा...

More Articles Like This