जौनपुर : मेले में मुलाकात के लिए भदोही से पहुंचे प्रेमी की हुई पिटाई

जौनपुर : मेले में मुलाकात के लिए भदोही से पहुंचे प्रेमी की हुई पिटाई

# फेसबुक की छह साल की दोस्ती पर चढ़ा प्यार का परवान

जफराबाद।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 फेसबुक पर दोस्ती हुई, मैसेंजर पर बातें होती रहीं.. इस तरह छह साल में प्यार परवान चढ़ गया और आखिर में दोनों ने मुलाकात का फैसला लिया। कल्याणपुर में शुक्रवार को लगे विजयदशमी के मेले में दोनों की मुलाकात हुई। एक दुकान पर बैठकर बात कर रहे थे कि कुछ लोगों ने देख लिया और प्रेमी की पिटाई कर दी।

भदोही निवासी एक युवक और जौनपुर की युवती में फेसबुक पर दोस्ती हुई। धीरे-धीरे चैटिंग होने लगी। बातचीत का सिलसिला प्यार में तक पहुंच गया। दोनों मुलाकात की योजना बनाई। बृहस्पतिवार को युवती ने युवक से मिलने के लिए कहा। मुलाकात के लिए कल्याणपुर के मेले को चुना गया।

युवक भदोही से मेले में पहुंचा और युवती को फोन किया। युवती भी अपनी सहेली के साथ उससे मिलने पहुंच गई। दोनों मेले में एक दुकान में बैठकर बात कर रहे थे। गांव के किसी ने उनको वहां देख लिया। युवती के परिवार वालों को सूचना दी गई। युवती के परिवार वाले दुकान में पहुंच गए। युवक को पकड़कर उसकी पिटाई की। मेले में आए लोगों ने उसे किसी तरह छुड़ाया और वहां से भगा दिया।
Previous articleआजमगढ़ : मान्यता और विधायक निधि के लिए दिखाई गई जमीन पर नहीं हुआ निर्माण
Next articleएडवोकेट ज़ाकिर ए अहलेबैत नज़र हसन की मजलिसे चेहल्लुम आज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?