जौनपुर : मेहनत से जो अपना मुकाम बनाते हैं, वही बनाते हैं अलग पहचान- तूफानी सरोज

जौनपुर : मेहनत से जो अपना मुकाम बनाते हैं, वही बनाते हैं अलग पहचान- तूफानी सरोज

जलालपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                मेधावी छात्र/छात्रा लक्ष्य बनाकर पठन पाठन का कार्य करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करें तथा माता-पिता के सपनों को साकार करें।छात्र-छात्राओं की सफलता में शिक्षक व अभिभावकों की बड़ी जिम्मेदारी होती है। उन्होंने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम सभी विद्यालयों में होना चाहिए जिससे कि अन्य छात्रों को कुछ बेहतर करने की सीख मिलती है। उक्त बातें गुरुवार को क्षेत्र के जंगी पीजी कॉलेज असबरनपुर में आयोजित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र छात्रा सम्मान समारोह मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक व केराकत विधायक तूफानी सरोज ने कही।

कार्यक्रम के दौरान सभी मेधावीओं को विशिष्ट अतिथि दीपशिखा सिंह शाखा प्रबंधक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया त्रिलोचन महादेव विद्यालय के प्रबंधक ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य मीताराम पाल, संचालन धर्मशेन सरोज एवं श्वदेश कुमार यादव ने किया। इस दौरान प्रेम प्रकाश यादव, सूबेदार वर्मा, सुरेंद्र यादव, धर्मेंद्र मौर्य, रविकेश मौर्य समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : औद्योगिक क्षेत्र की सड़क का अस्तित्व समाप्त…
Next articleसुल्तानपुर : देश का नुकसान इतिहास की गलत व्याख्या से हुआ- प्रो. डीपी दूबे
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?