जौनपुर : मोदीजी के नेतृत्व में आज भारत बन गया है विश्वगुरु- महेश चंद्र

जौनपुर : मोदीजी के नेतृत्व में आज भारत बन गया है विश्वगुरु- महेश चंद्र

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत विश्व गुरु बन गया है, आज विश्व में भारत की एक नई पहचान बन गई हैंउक्त विचार भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव ‘महेश जी’ ने भाजपा मछली शहर जिला संगठन द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत माँ कृष्णा सरस्वती जूनियर हाईस्कूल नत्थनपुर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम व वृक्ष वितरण कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि कही।आगे कहा कि आज मोदी सरकार ने ऐसा ऐसा कार्य किया है कि विदेश के लोग भी नतमस्तक हो कर भारत का गुणगान कर रहे है। महेश जी ने कहा कि देश में पहली बार किसी प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक समाजहित राष्ट्रहित में कार्य हो रहा है।

मछलीशहर के सांसद वीपी सरोज ने कहा कि संगठन में शक्ति होती हैं आज सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत रक्तदान, सफाई अभियान, वृक्षारोपण जैसे अनेक कार्य हो रहे है जो सराहनीय कार्य है।पूर्व विधायक डॉ हरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि योगी मोदी के नेतृत्व में देश प्रदेश में चौहमुखी विकास कार्य हो रहे है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया ने कहा कि भाजपा सरकार ही बगैर भेदभाव किये विकास कार्य कर रही हैं।भाजपा जिलाध्यक्ष मछलीशहर राम विलास पाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर संगठन ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत हर कार्य बखूबी से किया व संगठन के दिशा निर्देश का पालन किया। मैं सभी कार्यकर्ताओं का आभारी हूं। आईटी सेल मछलीशहर ने देश प्रदेश में नाम रोशन किया।

इसके पूर्व मुख्य अतिथि महेश जी ने हरिशंकरी के अंतर्गत पौधारोपण किया। 101 पौधे कार्यकर्ताओं को वृक्ष लगाने हेतु वितरण किया जो अपने अपने क्षेत्र में लगाकर उसकी देखपाल भी करेंगे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री भाजपा डॉ अजय सिंह ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर किया गया। उक्त अवसर पर जिला महामंत्री राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष बृजेश सिंह, मंडल अध्यक्ष सिरकोनी रमेश जायसवाल, बूथ अध्यक्ष संतराम मौर्या, शक्ति केंद्र संयोजक शत्रुघ्न जायसवाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अखिल प्रताप सिंह, जिला मंत्री महेन्द्र प्रजापति, जिला मंत्री राजेश सोनकर, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा, कृष्ण कुमार जायसवाल, बूथ अध्यक्ष शांति स्वरूप मौर्य, पंकज श्रीवास्तव हैप्पी, महेंद्र गुप्ता ऋषिकेश श्रीवास्तव सुलभ श्रीवास्तव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।इसके पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश जी के वाराणसी से आने पर त्रिलोचन महादेव जलालपुर सरकोनी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।उक्त आशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अनुराग सिन्हा ने दिया।
Previous articleजौनपुर : मानीखुर्द गांव में ढाई साल से नहीं है कोटे की दुकान
Next articleजौनपुर : गलत नामांतरण के कई आरोपियों पर केस दर्ज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?