जौनपुर : गलत नामांतरण के कई आरोपियों पर केस दर्ज

जौनपुर : गलत नामांतरण के कई आरोपियों पर केस दर्ज

# न्यायालय के आदेश पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                न्यायालय के आदेश पर कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर नगर पालिका अभिलेखों में नामांतरण किए जाने पर नगर पालिका परिषद के नामांतरण पटल से संबंधित कर्मचारियों व तीन अन्य के विरुद्ध पुलिस ने साजिश और धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है।

न्यायालय में धारा 156 (3) के तहत एराकियाना मोहल्ला निवासी इफ्तिखार अली पुत्र माजिद अली ने प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उनके पिता ने अपनी बेटी शफीकुन्निशां पत्नी मो. आकिल को वर्ष 2003 में जमीन की वसीयत किया था। आरोप है कि दिसंबर 2020 में पिता माजिद अली की मौत के बाद एजाज अहमद पुत्र तकी ने कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर फर्जी हस्ताक्षर से हिबानामा करवा लिया। जो नगर पालिका के नामांतरण पटल के कर्मचारियों की मिलीभगत से बेशकीमती जमीन पर अपना नाम दर्ज करा लिया।

न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने एजाज अहमद पुत्र तकी, मिर्ज़ा सलमान बेग पुत्र मिर्ज़ा कामिल बेग, मो. हाशिम पुत्र ईनामुल्ला निवासी इराकियाना व नामांतरण पटल के कर्मियों पर धोखाधड़ी, साजिश आदि धाराओं में केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
Previous articleजौनपुर : मोदीजी के नेतृत्व में आज भारत बन गया है विश्वगुरु- महेश चंद्र
Next articleजौनपुर : निहारिका ब्यूटी सैलून के तत्वावधान में डांडिया नाइट का भव्य आयोजन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?