जौनपुर : मोहर्रम में किसी नई परंपरा की अनुमति नहीं- डॉ संजय कुमार

जौनपुर : मोहर्रम में किसी नई परंपरा की अनुमति नहीं- डॉ संजय कुमार

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                शिया समुदाय के आगामी मोहर्रम त्योहार के मद्देनजर शाहगंज कोतवाली परिसर में शनिवार शाम पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) डॉ संजय कुमार ने बैठक की अध्यक्षता  की। उन्होंने सभी से सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि मोहर्रम में किसी नई परंपरा की अनुमति कतई नहीं दी जाएगी।

शनिवार शाम लगभग 6 बजे आयोजित पीस कमेटी की बैठक में मौजूद उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह ने कहा कि परंपरागत कार्यक्रमों की रूपरेखा, जुलूस के मार्ग और संख्या के बारे में प्रशासन को पहले ही अवगत करवाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था के साथ परंपरागत ढंग से मोहर्रम का जुलूस निकालें। अराजक तत्व अशांति फैलाने की कोशिश करें तो उसे तुरंत चिन्हित कर प्रशासन को सूचित करें। उन्होंने कहा कि सभी अपने अपने कार्यक्रम के बारे में लिखित तौर पर प्रशासन को सूचित करें।

अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय कुमार ने कहा कि कांवड़ यात्रा और मोहर्रम को देखते हुए पूरे जनपद में धारा 144 लागू है, जिसका पालन करना चाहिए। कोई भी उल्लंघन करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी से सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्य ने ताजियादारों से कहा कि जुलूस के मार्ग में अगर किसी प्रकार की बाधा है तो उसे प्रशासन को समय रहते अवगत करा दिया जाए, ताकि समस्या का समाधान हो सके।बैठक में क्षेत्र के बड़ागांव, हुसैनाबाद, खनुवाई और भादी के शिया समुदाय से जुड़े लोगों समेत सभासद और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : 63 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, एक फरार 
Next articleआजमगढ़ : जहरीली शराब कांड के मास्टरमाइंड हैं बाहुबली विधायक रमाकांत यादव 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?