जौनपुर : मड़हे में लगी आग की चपेट में आने से बछड़ा व युवक झुलसा
# जिलाधिकारी के संज्ञान लेने पर स्थानीय प्रशासन हुआ सक्रिय
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
क्षेत्र के सेनापुर गांव में बीती रात मड़हे में आग लगाने से लगभग चार कुंतल गेंहू, भूसा जलकर खाक हो गया साथ ही आग की चपेट में आने से बछड़ा व युवक भी झुलस गया।उक्त गांव निवासी भीमसेन पुत्र संतलाल रोज की भांति सोने से पहले मड़हे में बंधी गाय को मच्छर से बचने के लिये अण्डे का गत्ता जलाकर सो गये आधी रात बीत जाने के बाद अचानक गत्ते में लगी आग की चिंगारी निकलने से आग लग गई।

जब तक परिजनों की नींद खुलती तक तक आग विकराल रूप धारण कर लिया। मड़हे में बंधे बछड़े की आवाज सुन भीमसेन ने अपनी जान की परवाह न करते हुए मड़हे में घुस कर बछड़े को बचाने में कामयाब रहा मगर आग की लपटे इतनी विकराल थी कि भीमसेन व बछड़ा आग चपेट में आ गये परिजनों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुन आस पास के लोगो की भीड़ जब तक इकठ्ठा होती तब तक मड़हा व उसमे रखा समान जलकर राख हो गया।

















