जौनपुर : युवक ने घर में लगाई फाँसी, परिजनों में मचा कोहराम
बक्शा। दीपक श्रीवास्तव तहलका 24×7 बक्शा थानान्तर्गत पुराहेमु गांव निवासी युवक ने कमरें में फाँसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुँची पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है। उक्त गांव निवासी आशुतोष मिश्र अपने पिता चिंतामणि मिश्र के साथ मुम्बई रहतें थे। आशुतोष करीब दो तीन माह से अपनी मां के साथ घर पर ही था। बीती रात्रि गुरुवार को मां बेटे खाना खाकर सो गए। सुबह कमरें से देर तक बाहर निकलने पर मां कमरें में गई तो आशुतोष गमझा के सहारे फाँसी लगा लिया था। शोर सुनकर पहुँचे पड़ोसियों ने शव को नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी। घटना से मां व परिवार बेसुध हो चुके है।