जौनपुर : रक्तदान से बढ़ती है शरीर की रक्त प्रतिरोधक क्षमता- डॉ अभिषेक रावत

जौनपुर : रक्तदान से बढ़ती है शरीर की रक्त प्रतिरोधक क्षमता- डॉ अभिषेक रावत

# गुरू पूर्णिमा के अवसर पर समाजसेवी अनिल गौतम के नेतृत्व में कईयों ने किया रक्तदान

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                कस्बे के अक्खनसराय स्थित अनीता हास्पिटल एण्ड ब्लड बैंक में बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर समाजसेवी अनिल कुमार गौतम के नेतृत्व में कई लोगों ने रक्तदान किया। हास्पिटल के डायरेक्टर डॉ अभिषेक रावत ने रक्तदान के बारे में फैली भ्रांतियों को गलत बताया और लोगों से निडर होकर रक्तदान करने की अपील की।
अनीता हॉस्पिटल ब्लड बैंक के डायरेक्टर डॉ अभिषेक रावत ने बताया कि रक्तदान को लेकर लोगों में फैली भ्रांतियां गलत हैं। देश मे आए दिन सैकड़ों लोगों की जानें समय पर रक्त नहीं मिलने के कारण चली जाती हैं। ऐसे में समाज को अपने कर्तव्यों के लिए जागरूक रहने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि नियमित रक्तदान से शरीर में आयरन की मात्रा और रक्तचाप संतुलित रहता है। कैंसर और हार्ट अटैक का खतरा बहुत कम हो जाता है, नई रक्त कोशिकाएं बनती हैं और लीवर स्वस्थ रहता है, मोटापा पर असर पड़ता है। सबसे महत्वपूर्ण यह कि शरीर की रक्त प्रतिरोधक क्षमता लगातार बढ़ती है। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रुप से रोहित कुमार, राहुल गौतम, अजय गौतम उपस्थिति रहे।
Previous articleजौनपुर : पत्नी से विवाद होने पर क्षुब्ध पति ने लगाई फांसी, परिजनों में मचा कोहराम
Next articleजौनपुर : विभिन्न विधाओं के गुरूजनों को संस्कार भारती ने किया सम्मानित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?