36.7 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

जौनपुर : राज्यसभा सांसद के ससुर का निधन, अंतिम दर्शन को उमड़े लोग

जौनपुर : राज्यसभा सांसद के ससुर का निधन, अंतिम दर्शन को उमड़े लोग

सुजानगंज।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                क्षेत्र के अचकारी गांव में राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के ससुर जगदीश द्विवेदी का निधन गुरुवार की शाम वाराणसी में हो गया था। उन्हें हृदय संबंधित बीमारी थी। गुरुवार को रात में शव अचकारी गांव लाया गया। शुक्रवार सुबह अंतिम दर्शन करने को लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा।

अंतिम दर्शन करने वाले में सांसद मछलीशहर बीपी सरोज, विधायक राकेश धर त्रिपाठी, विधायक मुंगरा बादशाहपुर पंकज पटेल, ब्लाक प्रमुख मुंगरा बादशाहपुर सत्येंद्र सिंह, प्रमुख पति महराजगंज विनय सिंह समेत अन्य नेताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। अचकारी गांव से शव लाने के बाद सखवट गांव में स्थित गया प्रसाद महाविद्यालय में अंतिम दर्शन को रखा गया। जगदीश द्विवेदी पत्रकारिता जगत में अपना एक अलग पहचान रखते थे। अमृत प्रभात के संपादक पद पर कार्यरत रहे। उससे पहले नव भारत टाइम्स में भी काम कर चुके थे। अपनी व्यंग्य भरी वाणी के लिए लोग कभी उनको भूल नही पायेंगे। लोगों के बीच हंसी और व्यंग करके लोगों को हंसाते रहते थे। उनका अंतिम संस्कार प्रयागराज में किया गया। उनके ज्येष्ठ पुत्र डा अरुण द्विवेदी ने उनको मुखाग्नि दी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37256363
Total Visitors
820
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज 

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7                सामुदायिक स्वास्थ्य...

More Articles Like This