26.1 C
Delhi
Sunday, April 28, 2024

जौनपुर : रात्रि जागरण में भजन गायकों ने बांधा समां, झूमें श्रद्धालु

जौनपुर : रात्रि जागरण में भजन गायकों ने बांधा समां, झूमें श्रद्धालु

शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
                नगर के जेसीज चौक स्थित श्रीराधा कृष्ण महादेव मंदिर पर शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की बरही पर सुन्दर काण्ड पाठ समापन के उपरांत भंडारे प्रसाद का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों ने पहुंचकर  प्रसाद ग्रहण किया।श्रीराधा कृष्ण महादेव मंदिर पर पिछले 21 वर्षों से श्रीकृष्ण के जन्म की बरही के दिन भंडारे का आयोजन किया जाता रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को मंदिर में सुन्दर काण्ड पाठ का समापन हुआ। इसके उपरांत भंडारे में प्रसाद वितरण शुरू किया गया। भंडारे में स्थानीय नगर के साथ ही आसपास के क्षेत्र से भी श्रद्धालु पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

मंदिर परिसर में रात्रि को भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में शाहगंज ग्रुप के गायकों की टोली ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किया। गायक दुर्ग विजय मिश्र, भुवनेश्वर मोदनवाल व गायिका प्रियांशी जायसवाल ने भजनों से देर रात श्रद्धालुओं को बांधे रखा। भजन गायकों ने घर में पधारो गजानंद जी, भोलेनाथ तेरे दर पर, मैया की चुनरी लाल, सत्यम शिवम सुन्दरम् समेत एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किया। वहीं भुवनेश्वर मोदनवाल ने बम-बम बोल रहा है काशी भजन गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।इस मौके पर अनिल मोदनवाल, सिम्पू अग्रहरि, अनुराग मिश्रा, विनोद अग्रहरि, दुर्गा, दीपक अग्रहरि, संदिप, भोनू, गिरधारी, रतन, विजय सिंह, नीतिन, कार्तिक, सौरभ, सन्नी आदि मुख्य रुप से उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37143849
Total Visitors
312
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

श्रीकला की पीएम से गुहार : मंगलसूत्र और सिंदूर की रक्षा करें 

श्रीकला की पीएम से गुहार : मंगलसूत्र और सिंदूर की रक्षा करें  # बसपा उम्मीदवार ने पति धनंजय समेत परिवार...

More Articles Like This