जौनपुर : राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित

जौनपुर : राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित

# कृष्ण वर्ग में एकांश और राधा वर्ग में अस्विका को मिला प्रथम पुरस्कार

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
              नगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर राधा कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फैजाबाद रोड स्थित रज्जू भैया सरस्वती शिशु मंदिर/ विद्या मंदिर में आयोजित प्रतियोगिता में 40 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कृष्ण वर्ग में एकांश और राधा वर्ग में अस्विका को पहला स्थान मिला।

प्रधानाचार्य ज्ञानेश प्रताप सिंह ने बताया कि विद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर हर साल की तरह यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृष्ण वर्ग में कक्षा प्रथम के एकांश को पहला, यूकेजी के अहान बिंद को दूसरा और एलकेजी के सात्विक अग्रहरि को तीसरा स्थान मिला। राधा वर्ग में यूकेजी की अस्विका पहले, एलकेजी की आदर्शनी दूसरे और कक्षा द्वितीय की पूर्णिमा गुप्ता तीसरे स्थान पर रहीं।

निर्णायक मंडल में सरस्वती शिशु मंदिर के पुरातन छात्र परिषद के पूर्व अध्यक्ष दीपक सिंह, पत्रकार चंदन अग्रहरि, आचार्य अरुण और आचार्या वैभवी शामिल रहीं। कार्यक्रम का संचालन श्रेष्ठा गुप्ता ने किया। प्रधानाचार्य ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अरुण कुमार मिश्रा, गौरव त्रिपाठी, तेज बहादुर वर्मा, पूनम गुप्ता, श्वेता, रोशनी, अशोक आदि अध्यापकों और विद्यार्थियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Previous articleजौनपुर : विवाहिता की संदिग्ध मौत पर चार के खिलाफ केस दर्ज
Next articleजौनपुर : कवि सम्मेलन में कवियों ने भरा देशभक्ति का जज्बा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?