जौनपुर : रायल्टी मनी न जमा करने पर छह ईंट भट्ठो पर चला बुलडोजर
# लाखों कीमत की कच्ची ईंट किया गया नष्ट, मचा हड़कंप
खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
बाबा के बुलडोजर का खौफ अभी तक कई जगह अपराधियों में ही देखने मिलता था, लेकिन अब इसका खौफ स्थानीय क्षेत्र के ईंट भट्ठा संचालकों को भी खूब सताने लगा है। मंगलवार को प्रशासन ने रायल्टी न जमा करने वाले छह ईंट भट्ठा पर बुलडोजर चलवा दिया जिससे सभी भट्ठा मालिको में हड़कंप मचा हुआ है।जिले में सर्वाधिक ईंट भट्ठा वाले विकास खंड खुटहन में मंगलवार को तहसीलदार शाहगंज महेंद्र सिंह और जिला खनन अधिकारी पुलिस बल लेकर बुलडोजर के साथ जनता ईंट उद्योग तिघरा पहुंचे।


















