जौनपुर : रिहायशी छप्पर में लगी आग, आठ परिवारों का उजड़ा आशियाना
# 18 बकरियां जलकर मरी, एक भैंस गम्भीर रूप से झुलसी
# नगदी सहित गृहस्थी का सामान जलकर खाक, पीड़ित परिवार खुले में रहने पर मजबूर
महराजगंज।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के पूरा गंभीरशाह गांव के सरोज बस्ती में गुरुवार दोपहर एक रिहायशी छप्पर में अज्ञात कारणों से आग लग गई धीरे धीरे वह विकराल रूप लेते हुए आठ परिवारों का छप्पर जलने लगा ऐसे में रिहायशी छप्पर में आठों परिवार की 18 बकरियां, अनाज, नगदी सहित गृहस्थी का सामान जब तक ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाया जाता तब तक सब जलकर खाक हो गया वहीं एक भैंस बुरी तरह झुलस गई।

पूरा गंभीरशाह के सरोज बस्ती निवासी रमाशंकर सरोज के रिहायशी छप्पर में दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। उस समय परिजन घर मे सो रहे थे आग विकराल रूप धारण कर लिया जिसे देख ग्रामीण व परिजन दौड़े तब तक घर के पड़ोसी ओमप्रकाश, रमाकांत, भोला, हरीलाल अशोक, राजू, बाबूराम, संदीप के रिहायशी छप्पर भी जलने लगे। ग्रामीणों के अथक प्रयास से पम्पिंग सेट चालू कर घण्टों बाद आग पर काबू पाया गया तब तक आठ परिवारों के गृहस्थी, अनाज, भूसा, चारपाई सहित रमाशंकर का छह हजार नगदी सहित 18 बकरियां आग की लपटों में जल कर मर गई वहीं एक भैंस को किसी तहत बाहर निकाला गया किन्तु वह भी बुरी तरह झुलस गई।

















