जौनपुर : रेडक्रास सोसाइटी ने निकाली तिरंगा यात्रा रैली
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
रेडक्रास सोसायटी जौनपुर शाखा के तत्वावधान में तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया गया। रैली रेडक्रास भवन से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट परिसर में समाप्त हुई। बतौर मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी सीलम साईं तेजा ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर तिरंगा यात्रा के माध्यम से रेडक्रास ने राष्ट्रीय एकता व अखंडता के प्रतीक राष्ट्रध्वज के प्रति लोगों को जोड़कर सकारात्मक संदेश देने का जो काम किया है, वह सराहनीय व अनुकरणीय है।

जयकेश त्रिपाठी परियोजना निदेशक ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के माध्यम से पूरे देश को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया जा रहा है। यह कार्यक्रम हमारी एकता और अखंडता को बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।डीडीओ बीबी सिंह ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज तथा देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले देश के बलिदानों के प्रति सच्ची श्रद्धा व्यक्त कर हम आने वाली पीढ़ियों को इसके महत्व को समझने का जो प्रयास हो रहा है काबिले तारीफ है। डीपीआरओ संतोष कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज व देश की आजादी में योगदान देने वाले देश के बलिदानियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

















